India's 1st IRDAI Approved Insurance Web Aggregator

एलआईसी की जीवन शिखर योजना (837)

  •  views
  •  views

LIC Jeevan Shikhar in English >


एलआईसी जीवन शिखर योजना




भारतीए जीवन बीमा निगम द्वारा 4 जनवरी को जीवन लाभ योजना के शुभारंभ करने के कुछ ही दिनों बाद जीवन शिखर नाम की एक और एंडोमेंट योजना का शुभारंभ किया गया है। 11 जनवरी से शुरू हुई यह योजना सीमित अवधि की क्लोज एंडेड योजना है। यह शुभारंभ से 120 दिन अर्थात 31 मार्च, 2016 तक उपलब्ध रहेगी। यह पार्टिसिपेटिंग, नॉन लिंक्ड, बचत के साथ सुरक्षा प्रदान करनेवाली सिंगल प्रीमियम योजना है, जिसमें रिस्क(जोखिम) कवर, टैब्युलर सिंगल प्रीमियम का 10 गुणा होता है। इस योजना में 6-45 वर्ष की आयु वर्ग के लोग निवेश कर सकते हैं। इसके तहत आप मैच्युरिटी(परिपक्वता) बीमित रकम को स्वयं चुन सकते हैं। सिंगल देय प्रीमियम, आपके चुने हुए मैच्युरिटी राशि और आपके उम्र पर निर्भर करेगी। इसके तहत न्यूनतम बीमित रकम की सीमा रु. 1,00,000 है और अधिकतम बीमित रकम की कोई सीमा नहीं है। योजना की अवधि 15 वर्ष है। मैच्युरिटी बीमित रकम हमेशा रु. 20,000 के गुणक में होगी। इस योजना के तहत आप लोन की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं।
 

यह काम कैसे करता है?



अगर पालिसी धारक अपने पूरे पालिसी अवधि तक जीवित रहता है, तो उसे मैच्युरिटी(परिपक्वता) पर मिलनेवाले बीमित रकम के साथ लॉयल्टी एडिसन्स(अगर कुछ है तो) का भुगतान किया जाता है। अगर पालिसी धारक की मृत्यु जोखिम की अवधि से पहले होती है, तो उसके नॉमिनी को सिंगल प्रीमियम(पालिसी के तहत अतिरिक्त शुल्क और कर हटा के) बिना ब्याज के वापस कर दी जाती है। हालाँकि, अगर पालिसी धारक की मृत्यु जोखिम की अवधि के बाद हुई है, तो उसके नॉमिनी को मृत्यु पर दी जानेवाली बीमित रकम अर्थात टैब्युलर सिंगल प्रीमियम के 10 गुणा रकम का भुगतान किया जाता है। जिनकी उम्र पालिसी के प्रारंभ में 8 वर्ष या उससे अधिक होती है, उनके लिए जोखिम का प्रारंभ तुरंत अर्थात पालिसी के शुरू होने के साथ ही हो जाता है। हालाँकि, अगर पालिसी धारक की उम्र 8 वर्ष से कम है, तो इसके तहत जोखिम का प्रारंभ पालिसी एनिवर्सरी पर या 8 वर्ष पूरे होने पर तुरंत हो जाता है।   


 
 

पालिसी प्रारंभ पर आयु (नजदीकी जन्मदिन से)

सिंगल प्रीमियम दर (रु)

10

398.55

20

410.25

30

425.8

40

514.8

 

एलआईसी जीवन शिखर योजना की विशेषताएँ:





मृत्यु लाभ: योजना के पहले 5 वर्ष में मृत्यु होने पर:
जोखिम के प्रारंभ होने के दिन से पहले, सिंगल प्रीमियम बिना किसी ब्याज के वापस किया जाएगा।
जोखिम प्रारंभ होने के दिन के बाद: मृत्यु पर मिलनेवाला बीमित रकम अर्थात टैब्युलर सिंगल प्रीमियम के 10 गुणा का भुगतान किया जाएगा।
अगर पालिसी धारक की मृत्यु पहले 5 वर्ष में लेकिन निर्धारित परिपक्वता तारिख के पहले होती है, तो उसके नॉमिनी को मृत्यु पर मिलनेवाला बीमित रकम अर्थात सारणी में दिए गए सिंगल प्रीमियम के 10 गुणा और अगर कुछ लॉयल्टी एडिसन्स है तो उसका भुगतान किया जाएगा।

मैच्युरिटी (परिपक्वता) लाभ: अगर पालिसी धारक पूरे पालिसी अवधि तक जीवित रहता है, तो उसे मैच्युरिटी पर बीमित रकम के साथ लॉयल्टी एडिसन्स(अगर कुछ है तो) का भुगतान किया जाएगा।

लॉयल्टी एडिसन्स: निगम के अनुभव के आधार पर यह योजना, लॉयल्टी एडिसन्स के लिए लाभ में भाग लेती है. लॉयल्टी एडिसन्स(अगर कुछ है तो) का भुगतान मृत्यु पर या योजना के सरेंडर करने पर(अगर आप पालिसी में 5 वर्ष से बने हुए है तो) या पालिसी धारक के पूरे पालिसी अवधि तक जीवित रहने पर किया जाता है।

प्रीमियम पर छूट:  इस योजना के तहत आपको सारणी प्रीमियम में दिए गए हर 1000 रूपए पर छूट दी जाती है.
रु. 2 लाख से रु. 4.8 लाख के मैच्युरिटी बीमित रकम पर रु. 15 की छूट   
रु. 5 लाख से रु. 9.8 लाख के मैच्युरिटी बीमित रकम पर रु. 20 की छूट
रु. 10 लाख और उससे अधिक के मैच्युरिटी बीमित रकम पर रु. 25 की छूट


लोन की सुविधा: इस योजना के तहत आप लोन की सुविधा का लाभ पालिसी प्रारंभ होने के 3 महिने बाद या फ्री लुक पीरियड के एक्सपायर(जो भी बाद में हो) होने के बाद उठा सकते हैं। पालिसी प्रारंभ के समय पालिसी धारक की आयु के आधार पर, विभिन्न पालिसी अवधि के तहत मिलनेवाला अधिकतम लोन(सरेंडर मूल्य का प्रतिशत) इस प्रकार होगा,


 

पालिसी वर्ष

अधिकतम लोन की राशि(सरेंडर मुल्य का %) प्रवेश पर आयु के लिए <=35 वर्ष

अधिकतम लोन की राशि(सरेंडर मुल्य का %) प्रवेश पर आयु के लिए >35 वर्ष

*3 महिने से 3 वर्ष तक

55%

35%

4 - 6

65%

50%

7 - 9

75%

70%

10 - 12

80%

80%

13 - 15

85%

85%

 

एलआईसी जीवन शिखर के तहत उपयोगी शर्तें तथा प्रतिबंध:

 
 

न्यूनतम

अधिकतम

प्रवेश आयु

6 वर्ष(पूर्ण)

45 वर्ष(नजदीकी जन्मदिन से)

मैच्युरिटी बीमित रकम

रु. 1,00,000

कोई सीमा नहीं

पालिसी अवधि

15 वर्ष

प्रीमियम भुगतान मोड

सिंगल प्रीमियम

मैच्युरिटी बीमित रकम

रु. 20,000 के गुणक में

 

क्या होता है जब,


आप पालिसी सरेंडर करना चाहते हैं,
इस योजना के तहत अगर आप सरेंडर करते हैं तो आपको गारंटीड सरेंडर वैल्यू इस प्रकार मिलेगी।

अगर आप पालिसी के पहले वर्ष में पालिसी सरेंडर करते हैं, तो आपको भरे हुए सिंगल प्रीमियम का 70% वापस मिलेगा।
अगर आप एक वर्ष के बाद पालिसी को सरेंडर करते हैं, तो आपको भरे हुए सिंगल प्रीमियम का 90% वापस मिलेगा।

(इसमें आपके द्वारा दिया गया अतिरक्त शुल्क और कर आपको वापस नहीं मिलेगा।)

अगर आपने 5 साल बाद पालिसी को सरेंडर किया तो आपको सरेंडर की रकम के साथ लॉयल्टी एडिसन्स का भी फायदा मिलेगा।


 
Compare Endowment Plans

Leave a Comment

Endowment Plan Calculator
Important: Insurance is the subject matter of solicitation | © 2009-2023 MyInsuranceClub.com