LIC Limited Premium Endowment Plan in English >
न्यूनतम | अधिकतम | |
बीमित रकम(रु) | 3,00,000 | कोई सीमा नहीं |
पालिसी अवधि(वर्ष) | 12,16,21 | |
प्रीमियम भुगतान की अवधि(वर्ष) | 8,9 | |
पालिसी धारक की प्रवेश आयु | 18 | (अधिकतम आयु के लिए सारणी देखें) |
परिपक्वता पर आयु | - | (अधिकतम परिपक्वता आयु के लिए सारणी देखें) |
भुगतान मोड | वार्षिक, छमाही, तिमाही, मासिक(ईसीएस) और एसएसएस द्वारा |
अवधि(वर्ष में) | प्रीमियम भुगतान की अवधि(8 वर्ष) | प्रीमियम भुगतान की अवधि(9 वर्ष) |
12 | 57 | 62 |
16 | 59 | 59 |
21 | 54 | 54 |
मूल बीमित रकम के हर 1000 रु पर प्रीमियम(सेवा कर के बिना)
अवधि | 12 वर्ष | 16 वर्ष | 21 वर्ष | |||
प्रीमियम भुगतान की अवधि | 8 | 9 | 8 | 9 | 8 | 9 |
20 | 111.20 | 101.55 | 95.35 | 87.10 | 78.60 | 71.75 |
30 | 111.55 | 101.85 | 95.90 | 87.60 | 79.55 | 72.65 |
40 | 113.15 | 103.35 | 98.30 | 89.85 | 83.25 | 76.10 |
50 | 118.20 | 108.25 | 104.95 | 96.15 | 92.35 | 84.60 |
उच्च बीमित रकम पर छूट:
मूल बीमित रकम | छूट |
रु. 3,00,000 - 4,90,000 | कुछ नहीं |
रु. 5,00,000 - 9,90,000 | हर 1000 रु के बीमित रकम पर 0.5% |
रु. 10,00,000 और उससे ज्यादा | हर 1000 रु के बीमित रकम पर 0.75% |
राइडर लाभ: इस योजना के तहत पालिसी धारक के पास निम्नलिखित दो राइडर में से कोई भी एक चुनने का विकल्प होता है।
एलआईसी की दुर्घटना मृत्यु तथा दिव्यांगता लाभ राइडर: इसके तहत पालिसी धारक को दिव्यन्गता की स्तिति में लाभ मिलता है तथा उसके आगे के भरे जानेवाले सारे प्रीमियम माफ़ हो जाते हैं।
एलआईसी न्यू टर्म एश्योरेंस राइडर: इसके तहत पालिसी धारक की मृत्यु होने पर उसके नॉमिनी को बीमित रकम का भुगतान किया जाता है।
लोन: अगर आपके पालिसी ने सरेंडर मुल्य प्राप्त कर लिया है, तो आप इस पालिसी के तहत लोन ले सकते हैं।
पेड अप मुल्य: अगर ग्रेस(रियायती) समय में भी प्रीमियम का भुगतान नहीं किया जाता है, तो पालिसी बंद हो जाती है।
फ्री लुक पीरियड: अगर पालिक धारक इस योजना से खुश नहीं है तो, वह इसे खरीदने के 15 दिन के भीतर इसे रद्द करवा सकता है। पालिसी रद्द होने पर बिना किसी खर्च के पूरी रकम आपको वापस मिल जाती है।
आप प्रीमियम का भुगतान रोक देते हैं - अगर आपने ग्रेस पीरियड में प्रीमियम का भुगतान नहीं किया है तो आपकी पालिसी बंद हो जाती है।
आप पालिसी को रिन्यू करना चाहते हैं - आखिरी भरे हुए प्रीमियम से दो वर्ष के भीतर आप बकाया राशि भरकर पालिसी को पुनः रिन्यू करवा सकते हैं।
आप पालिसी को सरेंडर करना चाहते हैं - इस योजना के तहत दो वर्ष प्रीमियम भरने के बाद अगर अप पालिसी सरेंडर करते हैं तो आपको गारेंटीड सरेंडर मुल्य का लाभ मिलता है।
गारंटीड सरेंडर मुल्य = (गारंटीड सरेंडर मुल्य फैक्टर*कुल भरा हुआ प्रीमियम+बोनस का गारंटीड सरेंडर मुल्य फैक्टर*जमा हुआ बोनस)
इस योजना के तहत अगर पालिसी धारक, पालिसी खरीदने के एक वर्ष के भीतर आत्महत्या करता है तो योजना समाप्त हो जाती है।
अगर पालिसी रिवाइवल के एक वर्ष के भीतर पालिसी धारक आत्महत्या करता है तो उसे मृत्यु तक भरे हुए प्रीमियम्स का 80%(कर, अतिरिक्त प्रीमियम और राइडर प्रीमियम छोड़कर) या सरेंडर मुल्य दोनों में से जो अधिक हो, उसका भुगतान नॉमिनी को किया जाता है।